Banda News: आधी रात को पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात का आया फोन, फिर पति ने किया विवाद; अगले दिन फंदे से लटकी मिली महिला
गिरवां ग्राम कछारपुर सुभाष नगर निवासी राजकुमार राजपूत की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव रविवार सुबह चार बजे मकान के पीछे कच्चे कमरे में नायलोन की रस्सी से फंदे में लटका मिला। चार वर्षीय नीरज व दो वर्षीय ज्योति रोते बिलखते पिता के पास पहुंचे। परिवार व मुहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ मायके सूचना दी गई।
संवाद सहयोगी, नरैनी। Crime News: अज्ञात फोन काल आने से पति-पत्नी के बीच पहले जमकर विवाद हुआ। बाद में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके से भाई ने आरोप लगाया कि पीटने के फंदे से लटकाया है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
गिरवां ग्राम कछारपुर सुभाष नगर निवासी राजकुमार राजपूत की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव रविवार सुबह चार बजे मकान के पीछे कच्चे कमरे में नायलोन की रस्सी से फंदे में लटका मिला। चार वर्षीय नीरज व दो वर्षीय ज्योति रोते बिलखते पिता के पास पहुंचे। परिवार व मुहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ मायके सूचना दी गई। देर शाम मायके से स्वजन के आने पर पुलिस ने घटना की लिखा-पढ़ी कराई।
अज्ञात नंबर से फोन आने के बाद हुआ विवाद
पति व ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास पिछले दो-तीन दिनों से अज्ञात नंबर से फोन आ रहा था। जिसकी जानकारी पति ने पड़ोसियों व मायके मध्य प्रदेश पन्ना जिले के रमजूपुर गांव निवासी भाई सुलखान सिंह उर्फ बबलू को दी थी। भाई ने रविवार को आकर बहन को समझाने की बात कही थी लेकिन शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से उसके पास फिर से फोन आया था। जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। रात एक बजे सभी लोग कमरे में सो गए थे। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली है।
उधर बबलू ने आरोप लगाया कि पति शराब पीने का आदी है। 14 जनवरी को वह मुंबई से कमाकर घर लौटा था। अक्सर नशे में पिंकी पर शक करने के साथ मारपीट करता था। इन्हीं सबके चलते पति ने पीटकर हत्या करने के बाद शव को लटका दिया है। ससुरालीजन पहले भी दान दहेज को लेकर ताने देकर प्रताड़ित करते रहे हैं।
गिरवां थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। घरेलू बातों को लेकर खुदकुशी करना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-