विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी संग मिलकर रची पति के कत्ल की साजिश, खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी; बरेली पुलिस ने ऐसे खोला राज

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:19 PM (IST)

बरेली में पत्नी नरगिस ने प्रेमी राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की हत्या कर दी, जो उनके प्रेम प्रसंग ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. जांच के दौरान पुलिस को हुआ शक तो पत्नी से की पूछताछ

जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसे शक है कि राजा नाम के युवक ने उन्हें लापता किया है।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी की बातों पर शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला पत्नी और उसके प्रेमी राजा ने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है।

भुता के फैजनगर निवासी पप्पू खेती किसानी करते थे। उनकी पत्नी नरगिस गृहणी हैं। 12 सितंबर की रात पप्पू अचानक से लापता हो गए। परिवार वालों ने काफी तलाशा मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद 15 सितंबर को नरगिस ने थाने में जाकर पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। आशंका जाहिर की कि राजा नाम के युवक ने उनके पति के साथ कुछ किया है।

पुलिस ने जांच शुरू की और नरगिस के बयान दर्ज किए तो उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों की बातों पर शक होने लगा।

पुलिस ने सीडीआर आदि से जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजा और नरगिस के बीच लंबी बातचीत होती थी। पुलिस ने नरगिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल लिया कि राजा उसका प्रेमी है।

12 सितंबर की रात को दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। शव की बरामदगी के लिए भी दोनों ने झूठ बोला कि उसे बहगुल नदी में बहा दिया। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ तलाश किया मगर शव बरामद नहीं हुआ।

इसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरगिस की शादी को 25 वर्ष हो चुके हैं और उसके छह बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- बुखार से कांपता शरीर फिर भी नहीं थमे कदम, बरेली अग्निवीर भर्ती में इन युवाओं के जुनून ने रचा इतिहास