बरेली में सनसनी: 12वीं के छात्र ने AI से बनाई क्लास की लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
बरेली के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं के छात्र ने इंस्टाग्राम से छात्राओं की तस्वीरें चुराकर AI से अश्लील बना दिया। इन तस्वीरों को फर्जी अकाउंट बनाकर इ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
शहर के प्राइवेट स्कूल का मामला, इंस्टाग्राम से चुराए थे छात्राओं के फोटो
जागरण संवाददाता, बरेली। तकनीक जितना आगे बढ़ रही है उसके फायदे के साथ ही उसके नुकसान भी उतनी ही तेजी से सामने आ रहे हैं। छात्रों ने एआइ के सही उपयोग की जगह उसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला शहर के प्राइवेट स्कूल से सामने आया है।
12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल की छात्राओं की इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर एआइ के माध्यम से उन्हें अश्लील बनाया और इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। मामले में एक छात्रा की मां के शिकायती पत्र पर आरोपित छात्र के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है
इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। वह और उसके स्कूल की अन्य छात्राएं भी इंस्टाग्राम चलाती है। आरोप है कि किसी ने सभी छात्राओं के फोटो इंस्टाग्राम से चुराए और एआइ के माध्यम से उन्हें अश्लील बना दिया।
कुछ छात्राओं के फोटो को नग्न अवस्था में भी तैयार किया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर दो फर्जी अकाउंट तैयार किए और उन सभी छात्राओं के फोटो को पोस्ट कर दिया। जब स्कूल के बच्चों ने वह फोटो देखे तो पता चला।
खबरें और भी
सभी छात्राओं ने उन अकाउंट की रिपोर्ट कर उन्हें बंद करा दिया। वादी की बेटी ने यह बात अपने भाई को बताई तो उसने एनालिसिस करके फोटो पोस्ट करने वाले अकाउंट की जानकारी निकाली।
वहां से उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला जो स्कूल के ही 12वीं कक्षा के एक छात्र का था। पीड़ित छात्रा के भाई ने जब आरोपित के मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि उसका अकाउंट हैक हो गया है।
आरोप है कि आरोपित के मोबाइल नंबर से तीन अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट भी संचालित थे। इसके बाद उसने सभी अकाउंट बंद कर दिए। आरोप है कि आरोपित ने फिर से एक तीसरा फर्जी अकाउंट बनाया।
उससे स्कूल की छात्राओं को फोटो अपलोड करने की माफी मांगते हुए रिक्वेस्ट भेजी। छात्राओं ने उस अकाउंट का भी स्क्रीन शाट ले लिया है। मामले में सभी स्वजन एकत्र हुए और उन्होंने मामले की साइबर थाने में प्राथमिकी लिखाई है।