विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2 दिन में जमानत हो जाएगी...' मंत्री रेखा के पति और पूर्व मैनेजर की वो सीक्रेट चैट, जिससे खुली मुकदमों और वसूली की पोल

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:31 AM (IST)

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी और पूर्व मैनेजर कल्पना के बीच विवाद बढ़ गया है। मंत्री ...और पढ़ें

रेखा आर्य, कल्पना मिश्रा और गिरधारी लाल

रेखा आर्य, कल्पना मिश्रा और गिरधारी लाल

HighLights

  1. बरेली में वर्ष 2024 में उत्तराखंड की मंत्री ने लिखाई थी चोरी व वसूली की प्राथमिकी

  2. जून में पप्पू गिरधारी ने बहेड़ी थाने में रंगदारी मांगने का केस कराया, भेजी गई थी जेल

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को देहरादून में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ (पप्पू गिरधारी) पर प्राथमिकी कराई थी। यह प्रकरण पप्पू गिरधारी की पूर्व मैनेजर से भी जुड़ रहा है। दो वर्ष पहले मंत्री रेखा आर्य ने बरेली आकर उसके विरुद्ध चोरी व वसूली का केस दर्ज कराया, मगर गिरफ्तारी नहीं हुई।

इस बीच अंदरखाने ऐसी उठापटक हुई कि पप्पू गिरधारी को भी पूर्व मैनेजर के विरुद्ध थाने जाना पड़ा था। जून में पप्पू की ओर से बहेड़ी थाने में प्राथमिकी हुई, उसके अगले ही दिन पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 29 सितंबर को उसकी जमानत हुई थी।

मूल रूप से जोगी नवादा निवासी पप्पू गिरधारी का अधिकतर समय उत्तराखंड में ही व्यतीत होता है, मगर पुराने घर में भी आवाजाही रहती है। उत्तराखंड में बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री उनकी पत्नी रेखा आर्य भी विभिन्न पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में आती थीं।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने नौ सितंबर 2024 को बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि पप्पू गिरधारी की पूर्व मैनेजर कल्पना उनके नाम का दुरुपयोग कर रही। आधार कार्ड आदि कागजों पर पति के तौर पर गिरधारी लाल साहू (पप्पू गिरधारी) का नाम दर्ज करा लिया है।

वह धन उगाही करती है, बरेली स्थित आवास से रुपये व सोने की माला चोरी कर लिया। वह अपनी कार पर लालबत्ती लगाकर घूमती है। आरोपित मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली है, मगर कई वर्षों से बरेली में बस गई। मंत्री ने केस कराया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

इस बीच घटनाक्रम तेजी से बदला। इस वर्ष 19 जून को बहेड़ी थाने में जीएल साहू (गिरधारी लाल साहू) की ओर से कल्पना पर रंगदारी, धमकाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। उसमें उल्लेख किया गया कि वह बरेली में रियल एस्टेट कारोबारी है।

पूर्व मैनेजर ने कागजों में हेराफेरी की, जिसकी जानकारी पर वर्ष 2024 में बारादरी थाने में केस कराया जा चुका। उसके पास कंपनी के गोपनीय दस्तावेज हैं, जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दे रही।

18 जून को उसने कागज लौटाने के बहाने बहेडी में बुलाया तो 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगी। 20 जून को पुलिस ने कल्पना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गुरुवार को मंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर पप्पू गिरधारी व महिला की बातचीत के आडियो प्रसारित किए, उसमें भी इस प्रकरण का उल्लेख था। बातचीत के दौरान महिला (संभवता पूर्व मैनेजर) को समझाया जा रहा था कि यदि एक प्रतिशत जेल जाना भी पड़ा तो दो-तीन दिन में जमानत हो जाएगी। चिंता मत करो। इस पर महिला नाराजगी जता रही थी। (दैनिक जागरण इस आडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

पुलिस के अनुसार, बहेड़ी में दर्ज केस में कल्पना को 29 सितंबर को जमानत मिल गई। इसके अलावा, बारादरी वाले केस में पुलिस ने जुलाई में उसके न्यायिक हिरासत में होने की रिपोर्ट लगा दी थी। इस मामले में उसे 11 सितंबर को जमानत मिली थी।

पप्पू गिरधारी पर 39 मुकदमे

पप्पू गिरधारी पर बरेली में हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, धमकाने आदि धाराओं में 39 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पहला मुकदमा 1990 में जैन दंपती हत्याकांड का दर्ज कराया गया था। उसमें बारादरी थाना पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी।

बरेली में अंतिम केस वर्ष 2008 में धोखाधड़ी का हुआ था। गुंडा एक्ट भी लगाया जा चुका। इनमें 18 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी। चार में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी। शेष में चालानी कार्रवाई हुई थी।

यह भी पढ़ें- बरेली में बसेगा नया शहर! 11 सेक्टरों में बनेगी 'सप्तनाथ ईको सिटी', 4,726 प्लॉट के साथ मिलेंगे नक्षत्रशाला और कैनाल फ्रंट