बिजनौर आतंकी मामला: NIA ने संभाली जांच, महाराष्ट्र से युवक हिरासत में
एनआईए अब बिजनौर के किरतपुर में संदिग्ध आतंकी अबूबकर द्वारा उकसाए गए पिकअप जलाने के मामले की जांच करेगी। पुलिस ने जैद और अबुजर को गिरफ्तार किया है, और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, बिजनौर। संदिग्ध आतंकी अबूबकर के उकसाने पर दुल्हैंडी के दिन किरतपुर में हिंदू व्यक्ति की पिकअप गाड़ी में आग लगाने के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) करेगी। उधर, किरतपुर के जैद और अबुजर की गिरफ्तारी के बाद बिजनौर पुलिस ने महाराष्ट्र में रह रहे किरतपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
किरतपुर कस्बे के मुहल्ला अफगानान अबुजर राईन को 12 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अबुजर ने पुलिस को बताया था कि उसने मुंबई में रह रहे अपने मौसेरे भाई किरतपुर के मुहल्ला लुकमानपुरा के रहने वाले जैद से पैसे मांगे थे। जैद ने अबूबकर नाम के एक व्यक्ति से टेलीग्राम पर उसकी बात कराई। अबूबकर ने अबुजर को हिंदू संप्रदाय के लोगों की गाड़ियों में आग लगाने का टास्क दिया था।
चार मार्च को अबुजर ने किरतपुर में मुहल्ला झंडा निवासी निमिष रस्तोगी की पिकअप वाहन में मंदिर के पास आग लगा दी थी और वीडियो को टेलीग्राम पर जैद को भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को जैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जैद ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था। इसमें एक दर्जन से अधिक युवक जुड़े थे।
संदिग्ध आतंकी अबूबकर धार्मिक भावनाएं भड़काकर व लालच देकर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए उन्हें तैयार कर रहा था। जैद के मोबाइल फोन में दो पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। अब पुलिस, एनआइए व एटीएस संदिग्ध आतंकी अबूबकर के संपर्क में आए युवकों की तलाश रही है। पता लगाने की कोशिश में है कि अबूबकर ने देशभर में कहा-कहां इस तरह की घटनाएं कराई है।
यह भी पढ़ें- 'आतंकी को 250 से ज्यादा अहम ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे', जासूसी और बिजनौर मामले की जांच करेगी NIA
उधर, बिजनौर पुलिस ने महाराष्ट्र से लौटते समय किरतपुर के एक युवक को हिरासत में लिया है। आशंका है कि जैद के माध्यम से वह अबूबकर के संपर्क में था। पुलिस का मानना है कि पाकिस्तान हैंडलर अबूबकर देश विरोधी घटनाएं की मंसूबे बुन रहा है। एनआइए की टीम एक सप्ताह से जिले में डेरा डाले हुए है। दो दिन तक जैद से पूछताछ के बाद बिजनौर पुलिस से कुछ जानकारी एकत्रित की है। एनआइए देश में फैले अबूबकर के जाल का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।