विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर बस और डंपर की टक्कर में 9 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 16 यात्री घायल

Updated: Fri, 28 Aug 2026 08:01 AM (IST)

बुलंदशहर के खुर्जा में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर रोडवेज बस और डंपर की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर हुआ हादसा।

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर हुआ हादसा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र में अलीगढ़ गाजियाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे रोड़ी से लदे डंपर में पीछे से जा घुसी।

जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नौ वर्षीय मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बगराई मोड़ के निकट हुई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री और एसडीएम सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कैलाश अस्पताल व जटिया अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में इटावा कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय राधिका पुत्री चंदन की मौत हुई है।

हादसे के तुरंत बाद डंपर और बस के चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह हुए घायल

चन्दन सिंह निवासी इटावा, निशा, निधि निवासी एटा नगला सेवा, प्रवीन देवी, अमित कुमार निवासी मौहम्मदाबाद फरुखाबाद, संजय निवासी वरईरामपुर उन्नाव, सुशील निवासी साध्यपुर अचलगंज, सुनील निवासी एहरवा कटरा औरैया, सूरज निवासी बेहटा सातनपुर खीरों रायबरेली, विपिन कुमार निवासी छिबरामऊ कन्नौज, देवांश, बबली निवासी एटा, नीरज कुमार निवासी अतरौली अलीगढ़, विचित्रा देवी निवासी तलकर नगला डिबाई, अचलेश व रिंकू निवासी एटा घायल हो गए। जिसमें नीरज उर्फ रिंकू और बबली की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर विमान हादसा: घटनास्थल पर पहुंची DGCA की टीम, शुरू की जांच पड़ताल