जेल भेजने की धमकी देकर साइबर ठगों ने युवक से की 4.20 लाख की ठगी, एफडी तोड़कर दिए ठगों को रुपये
बुलंदशहर में एक युवक महेश कुमार को साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर डराया। ठगों ने उसे आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। ड ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। साइबर अपराधियों ने आतंकवादियों के संबंध रखने एवं जेल भेजने की धमकी देकर एक युवक से 4.20 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की है।
स्थानीय मुहल्ला सिविल लाइन जगदीश सिनेमा के पास पुलिस लाइन रोड निवासी महेश कुमार ने साइबर थाने पर दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि सात अप्रैल की सुबह लगभग सवा नौ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया, फोनकर्ता ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसके अर्थात महेश के आतंकवादियों के संबंध होने का आरोप लगाया, जिन्हें सुनते ही वह भयभीत हो गया। फोनकर्ता ने उसके जेल भेजने की धमकी दी और बचने के लिए बताए गए एकाउंट में 4.20 लाख ट्रांसफर करने को कहा।
फोनकर्ता की बातों से वह डर गया और आठ अप्रैल को उसने अपनी एफडी तोड़कर बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर की। जिसके बाद उसे ठगी होने का अहसास हुआ। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।