Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में लव जिहाद का विरोध करने पर किशोरी का अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़ाया; दो गिरफ्तार

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM (IST)

    बुलंदशहर के ऊंचागांव में एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया, जिसने 'लव जिहाद' में फंसाने वाले आरोपी का विरोध किया था। आरोपी आदिल ने अपने साथी के साथ मिलकर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जागरण

    संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। बुलंदशहर के ऊंचागांव में थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए जा रही किशोरी का लव जिहाद में फंसाने के आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।

    किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी करते हुए आरोपितों को पकड़ लिया और किशोरी को छुड़ाया। किशोरी 11वीं की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    शारीरिक शोषण किया

    थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी आदिल पुत्र आशिक अली ने अपनी पहचान छुपा कर लव जिहाद में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसको आरोपित की असलियत की पहचान हुई तो उसने उससे दूरी बनाना और विरोध करना शुरू कर दिया।

    आरोप है कि शनिवार की सुबह जब किशोरी अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक से उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित किशोरी को लेकर भाग लिए।

    ग्रामीणों ने आरोपितों का पीछा करते हुए घेराबंदी कर नरसेना के निकट बाइक को रोक कर किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित किशोरी ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

    नरसेना थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित आदिल पुत्र आशिक अली और मेहताब पुत्र फहीन निवासी गांव पसवाड़ा थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

    हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    लव जिहाद में फसाने और विरोध करने पर अपहरण करने की सूचना पर शनिवार की शाम हिंदू संगठन के 20 से अधिक कार्यकर्ता नरसेना थाने पहुंचे और पुलिस की हीला हवाली को देख कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन किया। देर रात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए और थाने से वापस लौटे।

    पुलिस पर उठाए सवाल

    बाइक पर किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे आरोपितों के गले में हाथ डालकर घूम रहे पुलिसकर्मी की कार्य प्रणाली को देख हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक सिपाही आरोपित के गले में हाथ डालकर थाने में घूम रहा था।