Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में दो चालकों की मौत, सड़क पर बिखरा सामान

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM (IST)

    बुलंदशहर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खालौर स्टेडियम के पास चावल ले जा रहे ट्रक और सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। चावल लेकर जा रहे ट्रक और सीमेंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट और चावल के कट्टे बिखर गए। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा।

    शुक्रवार तड़के चार बजे बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर खालौर स्टेडियम के निकट सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और चावल से लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। ट्रैक्टर ट्राली सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर संभल जा रही थी। वहीं ट्रक अनूपशहर से चावल लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था।

    हादसे में ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय गिरीश यादव निवासी गांव रघुनाथपुर जनपद संभल व ट्रक चालक 50 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी गांव लछोई थाना जहांगीराबाद की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट और चावल के कट्टे बिखर गए और जाम लग गया। पुलिस ने रास्ता साफ कराकर आवागमन शुरू कराया।

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्त के यहां गया था युवक, सुबह मिला शव

    कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।