विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी: भारी बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, पिता और दो बच्चों की मौत 

Updated: Thu, 03 Sep 2026 08:55 AM (IST)

Chitrakoot Flood | 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही ...और पढ़ें

Chitrakoot Flood |

Chitrakoot Flood |

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। Chitrakoot Flood | चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती सतना जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश आफत बन गई है। मंदाकिनी नदी उफान पर है और गुरुवार को जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर 129.500 मीटर पहुंच गया।

वहीं, विकासखंड कर्वी के सभापुर बरछा गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पिता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में पड़ोसी पिता-पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा

भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर बरछा गांव निवासी 30 वर्षीय कल्लू अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहा था। रात करीब दो बजे बारिश के बीच मकान भरभराकर ढह गया। परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कल्लू और उसके छह वर्षीय बेटे अंश तथा चार वर्षीय बेटी गुड़िया की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

मृतक के पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्री भी घायल

मकान गिरने से पास में रहने वाले कुंत और उसकी पुत्री आंशिका भी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

Chitrakoot Floods: कभी श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले चित्रकूट में दहशत,  बाढ़ में बह गई पर्यटन की रौनक - chitrakoot floods panic grips pilgrimage  town for floodwaters devastate ...

मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर

लगातार बारिश का असर मंदाकिनी नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है और गुरुवार को यह 129.500 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर है।

नदी किनारे के निचले इलाकों में पहले से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर इन क्षेत्रों में मुश्किल बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चित्रकूट और सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Chitrakoot Flood Ground Report (9)

लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खतरे वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के लिए निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जन हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot Flood Ground Report: नदी के 150-150 मीटर क्षेत्र में भी कर दी 'रजिस्ट्री', फिर मंदाकिनी ने बिगाड़ दिया 'नक्शा'