विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में लगी गोली, एक फरार

Updated: Fri, 28 Aug 2026 09:56 AM (IST)

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बेलड़ाड मोड़ के पास शातिर बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में गोली लग गई, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, देवरिया  कोतवाली पुलिस ने रविवार को बेलड़ाड मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय दोनों बरहज जाने वाले मार्ग की ओर भागने लगे।

पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से दोनों सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान मनीष जायसवाल पुत्र मन्नू निवासी देवरिया खास, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मनीष के विरुद्ध चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।]

मौके से पुलिस ने मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- देवरिया के अभिषेक निषाद का शव 34 दिन बाद पहुंचा दिल्ली, पैतृक गांव करमेल लाया जा रहा पार्थिव शरीर

यह भी पढ़ें- देवरिया में पिंडी गांव के स्कूल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश