विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 35 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:42 PM (IST)

देवरिया पुलिस ने सोनूघाट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 35 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

HighLights

  1. सोनूघाट पर चेकिंग में 35 लाख की अवैध शराब पकड़ी।

  2. ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाई गई थी 310 पेटी शराब।

  3. बिहार ले जाई जा रही थी चंडीगढ़ निर्मित शराब, दो गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, देवरिया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सोनूघाट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान तिरपाल से ढके एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को सफेद बोरियों में भरी डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोनूघाट में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। सफेद बोरियों में डस्ट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। इसमें ग्रांड पार्टी वोडका की 750 एमएल की 135 पेटी, 375 एमएल की 70 पेटी और 180 एमएल की 61 पेटी तथा अंकल टाम 750 एमएल की 44 पेटी शामिल हैं।

कुल शराब की मात्रा 2499.66 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से तैय्यब पुत्र असगर निवासी पैना, थाना बरहज और सुशील सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी अहलादपुर मर्करी, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार किया।

बरामद ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये और शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। मामले में कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे, कांस्टेबल आशीष यादव, जियालाल, राहुल कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल अमित मौर्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया में सरयू नदी का रौद्र रूप, देवरहा बाबा आश्रम मार्ग डूबा, फसलें जलमग्न