'चार भागों में बंटेगा यूपी, राजभर समाज का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने देवरिया में दावा किया कि यूपी चार भागों में बंटेगा और पूर्वांचल अलग होने पर ...और पढ़ें

HighLights
राजभर ने दावा किया यूपी चार भागों में बंटेगा जल्द ही।
पूर्वांचल अलग होने पर राजभर समाज का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री।
सपा पर तंज कसा, भाजपा सरकार की योजनाओं की सराहना की।
जागरण संवाददाता, देवरिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को सामाजिक समरसता समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। विरोधियों पर तंज कसा कि दरअसल ये लोग लोडर हैं। किसी के यहां नौकरी करते हैं और तुलना मालिक से करते हैं।
राजभर ने दावा किया कि आने वाले दिनों में प्रदेश चार भागों में बंटेगा। कहा कि जिस दिन पूर्वांचल अलग होगा, सबसे पहले राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। सपा पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि जिन्हें घमंड है कि उनकी सरकार आने वाली है, वे भ्रम में न रहें।
कुछ शरारतीतत्व बीती रात यहां आए और उनकी पार्टी का झंडा निकालकर फेंक गए। अगर किसी के पास अहंकार है तो मेरे पास भी घमंड और ताकत है। कोई उनके कार्यकर्ता को आंख दिखाएगा तो उसकी आंख फोड़ने की ताकत रखते हैं।
पेंशन और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 500 रुपये की पेंशन मिलती थी, जो उनके अनुसार जनता तक पहुंचते-पहुंचते 250 रुपये रह जाती थी। भाजपा सरकार में एक हजार रुपये सीधे खाते में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हो गई है और राशि सीधे किसानों के खाते में जाती है।
