Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देवरिया के लोगों के लिए राहत की खबर! गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर बनने जा रहा ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

देवरिया वासियों के लिए अच्छी खबर! भटनी में गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर ओवरब्रिज बनने जा रहा है। इसके बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके बनने में कुल 38.13 करोड़ की लागत आएगी। यह 115 नंबर रेलवे ढाला पर बनेगा। बुधवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी इसके निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। भटनी बाईपास होते हुए भिंगारी बाजार भाटपाररानी बिहार लोग जाते हैं।

By SANJAY YADAV Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
भटनी में 38.13 करोड़ से होगा ओवरब्रिज का निर्माण

जागरण संवाददाता, भटनी। गोरखपुर-छपरा रेल खंड के 115 नंबर रेलवे ढाला पर हर दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिलेगी। 38.13 करोड़ की लागत से यहां ओवरब्रिज का निर्माण होगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी बुधवार को इसके लिए शिलान्यास करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भटनी के 115 नंबर रेलवे समपार के रास्ते लोग बिहार के गोपालगंज व सिवान जनपद समेत विभिन्न जगहों पर जाते हैं।

घंटों जाम की समस्या से जुझते हैं लोग

रेल खंड पर ट्रेन अधिक होने के चलते हर दिन घंटों रेलवे ढाला बंद रहता है और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा। यहां ओवरब्रिज का निर्माण होगा। विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने बताया कि भटनी बाईपास होते हुए भिंगारी बाजार, भाटपाररानी, बिहार लोग जाते हैं।

इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। अब इसकी स्वीकृति मिल गई है। ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है। मेरा लक्ष्य रामपुर कारखाना का विकास है। ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़ें- LPG Connection: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! e-KYC कराना हुआ जरूरी, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें