Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आसमानी बिजली से बचाएगा ये एप, 15 मिनट पहले ही लोगों को कर देता है अलर्ट; जानें कैसे करता है काम

बरसात के मौसम में बारिश के साथ आसमान में गरज होना आम बात है लेकिन ये वज्रपात जानलेवा साबित हो जाता है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के स्मार्ट फोन में एक ऐसे एप के डाउनलोड करने की अपील की जा रही है। इसके जरिए लोगों के पास 15 मिनट पहले ही बिजली गिरने की जानकारी का अलर्ट का जाएगा।

By SANJAY YADAV Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 15 Jul 2024 05:46 PM (IST)
Hero Image
बिजली गिरने से जनहानि को रोकने में मददगार साबित होगा ये एप (प्रतिकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले में आए दिन वर्षा के बीच बिजली गिरने से हो रहे जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। बिजली से लोगों को बचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हर मोबाइल में दामिनी एप अपलोड करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।

दामिनी एप के जरिए आसानी से जान सकेंगे कि अगले 15 मिनट में किन स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। यह जानकारी होने के बाद लोग बिजली की चपेट में आने से बच सकेंगे।

एक माह में छह लोगों की बिजली ने ली जान

वर्षा के मौसम में बिजली गिरने की आशंका हमेशा बनी रहती है। पिछले एक माह में जिले में छह लोगों की बिजली गिरने से मृत्यु हो चुकी है। इसको देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करता रहा है कि बिजली गिरने पर कैसे बचें?

इसके लिए लोगों को उनके मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया गया है। इसकी जिम्मेदारी आपदा मित्रों, आपदा सखियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान तक को जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे कार्य करता है दामिनी एप

अपने-अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से दामिनी एप डाउन लोड कर लें। यह मोबाइल एप डाउनलोड होने के बाद ओपेन बटन दबाएं। यह एप कहीं भी बिजली गिरने से 15 मिनट पहले लोगों को जागरूक कर देता है और लोग सुरक्षित स्थान पर जाकर इससे बच सकते हैं।

देवरिया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय के अनुसार, जनहानि रोकने के लिए लोगों को मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, पहले की अपेक्षा लोगों में सतर्कता बढ़ी है। इस वर्ष जनहानि में भी कमी आई है। लोग खराब मौसम में पेड़ के नीचे कदापि खड़ा न हों।

यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से अलर्ट करेगा ये मोबाइल एप, 40 km दायरे की मिलेगी सटीक जानकारी; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- शादी का मंडप बना अखाड़ा: भोजन में मछली न बनने पर दूल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें