विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में पाइपलाइन विवाद में फायरिंग, 14 साल के किशोर की आंख में लगी गोली

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:52 PM (IST)

एटा के ढकपुरा गांव में खेत में पाइपलाइन बिछाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई, जिसमें 14 वर्षीय ...और पढ़ें

Etah News: सांकेतिक तस्वीर।

Etah News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एटा के ढकपुरा गांव में पाइपलाइन बिछाने पर फायरिंग हुई।

  2. 14 वर्षीय किशोर आशु की आंख में गोली लगने से गंभीर।

  3. पुलिस हमलावरों को खदेड़कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जागरण संवाददाता, एटा। Etah News: थाना जैथरा के गांव ढकपुरा गांव में शनिवार रात 12.30 बजे खेत में पाइप लाइन बिछाने के विवाद में आधा दर्जन लोगों ने फायरिंग कर दी । फायरिंग के दौरान 14 वर्षीय किशोर की आंख में गोली लगी है। किशोर को मेडिकल कालेज लाया गया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर मौके पर पंहुची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

गांव ढकपुरा के अमित ने अपने खेत में पानी लगाने के लिए आरोपितों के खेत के बगल से पाइप लाइन बिछाई थी। इसी बात को लेकर आरोपित जनडैल सिंह, सत्यराम, धीरज, मुरली धर, ओमसरन शनिवार शाम को झगड़ा करने लगे। झगड़ा होते देख ग्रामीणों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस शाम को भी हुआ था झगड़ा

पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत कर मामला शांत कराया। रात 12:30 बजे आरोपित हथियारों से लैस होकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान किशोर 14 वर्षीय आशु पुत्र नरेंद्र भी मौके पर मौजूद था। उसकी आंख में गोली लग गई। उसे मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से हायर सेंटर भेजा गया। इस बीच जैथरा पुलिस मौके पर पंहुच गई।

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया 35 सीटों पर दावा

पाइप लाइन बिछाने को हुआ था झगड़ा

थाना प्रभारी जैथरा सुनील कुमार ने बताया कि शाम को पाइप लाइन बिछाने को लेकर झगड़ा हुआ डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची समझा बुझा कर झगड़ा शांत करवा दिया। रात को आरोपितों ने फायरिंग कर दी जिसमें 14 साल के किशोर के गोली लगी है अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपितों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल