Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SDM न्यायालय में उपद्रव करने पर 10 वकीलों के खिलाफ FIR, कर्मचारियों से अभद्रता कर अस्त व्यस्त कीं फाइल

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:18 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के एसडीएम न्यायालय में वकीलों द्वारा उपद्रव करने पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वकीलों पर कर्मचारियों से अभद्रता करने और न्याया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। रेवेन्यू वकीलों की हड़ताल के दौरान शाम करीब 4:45 बजे एसडीएम कायमगंज न्यायालय में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर पत्रावलियां अस्त व्यस्त कर दीं। आरोप है कि एक व्यक्ति ने लात मारकर न्यायालय के मुख्य दरवाजे की कुंडी ताेड़ दी। इस मामले में एसडीएम न्यायालय के अहलमद फौजदारी (न्यायालय कर्मचारी) ने तीन नामजद सहित दस वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    सोमवार देर शाम 9:55 बजे कायमगंज एसडीएम न्यायालय में अहलमद फौजदारी पद पर तैनात कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव भोपत नगला निवासी अनुज कुमार कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार शाम 4:45 बजे वह एसडीएम न्यायालय में राजकीय कार्य कर रहे थे। तभी वकील सरनेश यादव, इंद्रेश गंगवार, अवनीश गंगवार उर्फ लालू व पांच छह अज्ञात वकील न्यायालय में घुस आए और कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे।

    पत्रावलियों को अस्त व्यस्त कर दिया

    न्यायालय की पत्रावलियों को अस्त व्यस्त कर दिया गया। वकील सरनेश यादव ने न्यायालय के मुख्य दरवाजे में लात मारकर उसकी कुंडी ताेड़ दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    जांच कर कार्रवाई की जाएगी।उधर अधिवक्ताओं की ओर से पक्ष जानने के लिए बार एसोसिएशन विशेश्वर दयाल यादव को काल की गई, लेकिन उनके पुत्र ने बताया कि पिता जी वैवाहिक समारोह में गए हैं और मोबाइल घर पर छोड़ गए हैं। महासचिव अवनीश गंगवार का भी पक्ष लेने का प्रयास किया गया। काल रिसीव कर उधर से बताया गया कि अवनीश गंगवार सो गए हैं।