फतेहपुर से चित्रकूट मेले के लिए 35 और दिल्ली के लिए चलेंगी 10 रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
फतेहपुर से चित्रकूट मेले और दिल्ली रूट के लिए विशेष बस सेवाओं की घोषणा की गई है। दीपावली पर्व पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
चित्रकूट मेले के लिए 35 विशेष बसें चलेंगी।
दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन।
दीपावली पर्व पर यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दीपावली पर्व पर चित्रकूट धाम में मेला का आयोजन होता है। मेला में दूर-दूर से श्रद्धालु धाम के लिए और दिल्ली रूट पर विशेष बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। चित्रकूट मेले के लिए सात नवंबर को सुबह दस बजे से 35 बसें चलाई जाएंगी।
वहीं, दिल्ली रूट पर एक नवंबर को सुबह आठ बजे से दस बसों का संचालन शुरू होगा। विभाग ने पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
चित्रकूट में दीपावली पर्व पर लगने वाले मेले में जिले के खागा, बिंदकी और सदर तहसील से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था के चलते लोग परिवार और समूहों के साथ दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। ऐसे में सामान्य बस सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना रहती है।
इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने मेले के लिए 35 बसें लगाने का निर्णय लिया है। जिससे श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी। उधर, दिल्ली में नौकरी और मजदूरी करने वाले जिले के तमाम लोग दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं।
यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: श्रद्धालुओं के लिए 6 रूटों पर चलेंगी 175 स्पेशल रोडवेज बसें, मेला स्थल पर बनेगा अस्थायी बस स्टैंड
पर्व के बाद वापसी के दौरान भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में दिल्ली आगरा, मथुरा के रूट पर दस बसों का संचालन एक नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा और भीड़ के समय राहत मिलेगी।
दीपावली पर्व पर जिले कई श्रद्धालुओं की टोलियां चित्रकूट धाम के लिए आवागमन करते हैं। इन को आने-जाने के लिए 35 व दिल्ली रूट के लिए दस बसों का संचालन होगा। जिससे पर्व पर किसी को आने-जाने में दिक्कत न हो।- सत्यप्रकाश सिंह, सहायक क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज विभाग
