विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी समेत 3 को कुचला, फंसकर 200 मीटर घिसटे शव

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:01 PM (IST)

लखनऊ राजमार्ग पर चंदीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों पहिए के नीचे आकर मौके पर ही दम तोड़ गए।

शबनम, इलमा और सौरभ की फाइल फोटो। स्वजन

शबनम, इलमा और सौरभ की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. चंदीपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ

  2. बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत

  3. तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। लखनऊ- राजमार्ग के चंदीपुर व सरैला गांव के मध्य लखनऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन को टक्कर मार दी। तीनों गिर कर डंपर के पहिओं के नीचे कुचलकर फंस गए। तीनों के शव करीब 200 मीटर घिसटते हुए चले गए।

डंपर की रफ्तार हादसे के दौरान 70 किमी. प्रतिघंटे की रही। हादसे में तीनों के अंग भंग हो जाने से भयावह मौत हो गई और अपाचे बाइक की परखच्चे उड़ गए। किसी का सिर, चेहरा तो किसी की पीठ कुचल गई। डंपर चालक, गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने से जाम जैसी स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस के पहुंच जाने पर जाम नहीं लगा। सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर वहां से हटाया।

हुसेनगंज थाने के असनी गांव निवासी किसान मोहम्मद शरीफ की 38 वर्षीय पत्नी शबनम व 16 वर्षीय पुत्री इलमा (इंदिरा गांधी इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा) अपने पड़ोसी कोटेदार चंद्रगुप्त मौर्य के 23 वर्षीय पुत्र सौरभ के साथ बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे सफेद रंग की नई अपाचे बाइक से ललौली थाने के बहुआ कस्बा के कुम्हारन गांव मामू असगर के यहां जाने को घर से निकली थी।

बुधवार को शबनम के मामू की पुत्री सोनी का तेल-मैन का कार्यक्रम था और 26 नवंबर को शादी है। चंदीपुर व सरैला गांव के मध्य फतेहपुर से लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे डंपर ने सामने से आ रहे उक्त बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटी समेत तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर डंपर पहिए के नीचे कुचलकर उसी में फंसते हुए घिसटते चले गए।

करीब 200 मीटर दूर पर चालक, डंपर खड़ाकर भाग निकला। खबर पाकर सीओ विवेक शर्मा पहुंचे। एसओ दीपनारायन ने बताया कि अपाचे बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। डंपर को पकड़ लिया गया है, चालक भाग निकला। जाम लगने जैसी कोई बात नहीं है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के गांधीनगर में ई-रिक्शा में घूमते दिखे सनी कौशल, वेबसीरीज की शूटिंग, 10 दिन बाद आएंगी बिपाशा बसु

यह भी पढ़ें- कानपुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: बिल्डर सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा, दो केडीए कर्मी समेत 4 जांच के घेरे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।