गाजियाबाद: सख्त पहरे में अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, लोगों ने मस्जिदों में मांगी देश में अमन-चैन की दुआ
लोनी, गाजियाबाद में रमजान की आखिरी जुमे की नमाज (अलविदा जुम्मा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। लोगों ने मस्जिदों में देश मे ...और पढ़ें
-1774030463205_m.webp)
ईद के मद्देनजर लोनी में गस्त करती पुलिस। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोग, लाेनी (गाजियाबाद)। रमजान के आखिरी जुमे को होने वाली अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व शांतपूर्ण माहौल के बीच पढ़ी गई। लोगों ने मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी।
वहीं, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। इलाकों में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। रमजान के आखिरी जुमे पर रोजेदारों की भारी भीड़ मस्जिदों में उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस प्रशासन चौकस रहा।
बता दें कि राशिद अली गेट, कंचन पार्क, इकराम नगर, मुस्तफाबाद, अल्वी नगर, नसबंदी कॉलोनी, खुशहाल पार्क, अपर कोट, बेहटा हाजीपुर समेत अन्य स्थानों पर मस्जिदों के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ड्रोन से की गई निगरानी
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के दौरान ईदगाह पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सादी वर्दी में करीब सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल व पीएसी की बटालियन के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सड़क पर नमाज न पढ़ने के निर्देश है।
अलविदा की नमाज के बाद शुरू हुई ईद की तैयारियां
शुक्रवार को अलविदा की नमाज सम्पन्न होने के बाद मुस्लिम लोगों ने ईद की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। वहीं नगर में ईद को देखते हुए दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है, इसके साथ ईद पर मुस्लिम इलाकों में सेवइयों की दुकानों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ रही। जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खेले हैं।
दरअसल, इस समय बाजार में दोहरा बूम है। ईद के साथ ही नवरात्र में भी खरीदारी बढ़ गई है। लोग देर रात तक कपड़े, जूते, इत्र, टोपी और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। खासकर महिलाओं और बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
यह भी पढ़ें- PHOTOS: अलविदा जुमा से सेवइयों की मिठास तक... चांद के दीदार के साथ दिल्ली में मिठाई-मेंहदी और इत्र की महक
लोनी शाही इमाम मुफ्ती शहजाद खुर्शीद ने बताया कि गत वर्षो की तरह ईद उल फितर की नमाज 21 मार्च को इस बार भी दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। पहले जमात की नमाज 8:15 पर होगी और दूसरी जमात की नमाज 9:15 बजे लोनी बड़ी ईदगाह में नमाज पढ़ेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।