आजम खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं, डासना जेल से बाहर लाकर 4 दिन तक पूछताछ करेगी ED; कोर्ट ने मंजूर की रिमांड
सपा नेता आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज ...और पढ़ें

आजम खां की कोर्ट में पेशी से एक दिन पहले ईडी को मिली रिमांड। फाइल फोटो
HighLights
आजम खां को ईडी कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगी।
विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने आजम की रिमांड मंजूर की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार को ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी।
पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई । विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने आजम की रिमांड मंजूर कर ली है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था। 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया।
कोर्ट के आदेश में क्या ?
- आरोपी की मेडिकल जांच ईडी हिरासत शुरू होने से ठीक पहले और रिमांड अवधि के खत्म होने के बाद कोर्ट के सामने पेश किए जाने से पहले, दोनों समय की जाएगी।
- ईडी रिमांड की अवधि के दौरान आरोपी को किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक यातना अथवा थर्ड-डिग्री टॉर्चर का शिकार नहीं बनाया जाएगा।
- आरोपी की पसंद के एक अधिवक्ता (वकील) को ईडी हिरासत की अवधि के दौरान प्रतिदिन एक घंटे की अवधि के लिए आरोपी से मिलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन यह मीटिंग जांच में किसी तरह का दखल नहीं देंगी।
- आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न होने पर, नियमानुसार तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक 48-48 घंटे के नियमित अंतराल पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी।
- ईडी के जांच अधिकारी (IO) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
यह भी पढ़ें- 'आजम खां की सिर्फ एक गलती...', डासना जेल से निकल शिवपाल यादव का बड़ा बयान; मुलाकात के बाद उठाए गंभीर सवाल