विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के 1.50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर संकट, तय समय पर नहीं करवाई e-KYC; अब गैस रिफिलिंग बंद

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:55 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:03 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में 1.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, जिसके कारण उनकी गैस रिफिलिंग पर रोक लगा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 1.5 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया।

  2. ई-केवाईसी न कराने पर घरेलू गैस रिफिलिंग पर रोक लगाई गई।

  3. उपभोक्ता अब केवल कमर्शियल सिलेंडर ही खरीद सकेंगे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में 1.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराया है। ई-केवाइसी के लिए पांच अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी।

अब ई-केवाइसी न कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस रिफिलिंग की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में वह पांच व दस किलोग्राम के कामर्शियल सिलिंडर ले सकेंगे।

गैस रिफिलिंग पर रोक

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाइसी कराने के लिए पांच अक्टूबर तक का समय दिया गया था। उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया गया। इसके बावजूद जिले में 1.50 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराई है।

जब तक उपभोक्ता ई-केवाइसी नहीं करा लेंगे, तब तक उनको गैस रिफिल करके नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के 12 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से लगभग 10.50 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी करा लिया है, उनको गैस रिफिलिंग में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी, नहीं कराने पर बंद हो जाएगा सब्सिडी वाला सिलिंडर 

यह भी पढ़ें- कानपुर में KYC न कराने पर 23 हजार से अधिक गैस बुकिंग रद्द, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी