गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत
गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में बीती रात को तीन बहनों ने यह कदम उठाया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत थी, लेकिन घरवाले ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते थे, इसी के कारण तीनों के इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का अंदेशा है। सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदी थी बहनें। फोटो- जागरण
कोरोना के बाद तीनों ने छोड़ दी थी पढ़ाई
भारत सिटी सोसायटी में चेतन दो पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते हैं। बड़ी बेटी निशिका (16), मंझली प्राची (14) और छोटी पाखी (12) ने नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

घटना के बाद मौके पर एकत्र निवासी। फोटो- जागरण
कोरोना के बाद से ही तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ी हुई थी। स्वजन व पड़ोसियों के मुताबिक तीनों बहनें मोबाइल में कोरियन मोबाइल गेम खेला करती थीं। पुलिस तीनों बहनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोया हुआ था परिवार, खिड़की से कूदी बहनें
चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। 3 साल से परिवार के साथ भारत सिटी में आकर रह रहे थे। इससे पहले मैं दिल्ली में रहते थे। रात पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। इस दौरान तीनों बहनों ने मकान की खिड़की से कूदकर छलांग लगाई।

गेम खेलने से मना करने पर तीन बहनों ने खुदकुशी की। (सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- AI-generated)
ऑनलाइन कौन सा गेम खेलती थीं?
पुलिस ने जांच के लिए तीनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। मोबाइल फोन की जांच से सही बात सामने आएगी। तीनों के कोरियन लवर गेमिंग एप खेलने की बात सामने आई है। ये टास्क बेस्ड गेम एप हैं। मौके से पुलिस को हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं। जांच की जा रही है।
(अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तौर पर परेशान है, तो किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करें या नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें)
iCALL टोल फ्री नंबर 9152987821 पर कॉल करें (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक)
- Fortis: +918376804102 पर कॉल करें)
- iCALL Psychosocial Helpline: 9372048501; 9920241248; 8369799513 पर कॉल करें
- Samaritans Mumbai: 918422984528; 918422984529; 918422984530 पर कॉल करें
गाजियाबाद के भारत सिटी सोसायटी में तीन बच्चियों के नौवीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली। इससे मौके पर तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।