Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग कर एटीएम कैश वैन लूटी, ड्राइवर को बंधक बनाकर 25 लाख नकद लेकर बदमाश फरार

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:21 PM (IST)

    गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में बदमाशों ने दिनदहाड़े एटीएम कैश वैन को निशाना बनाया और फायरिंग के बीच 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच श ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कैश वैन से 25 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार। फोटो: एआई जनरेटेड

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद शहर के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बदमाशों ने एटीएम कैश वैन को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वैन को घेरकर ड्राइवर को बंधक बना लिया और करीब 25 लाख रुपये नकद लूट लिया।

    दोनों ओर से की गई फायरिंग 

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों और सुरक्षा कर्मियों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी दिल्ली नंबर की थी, जिससे बदमाशों के बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है।

    लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर और वैन को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में वैन में बड़ी रकम होने की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

    खबरें और भी

    इस दौरान तीन कर्मचारी और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। वैन को मसूरी थाना क्षेत्र से रिकवर किया गया है। कर्मचारी बयान बदल रहें हैं। ऐसे कर्मचारी भी शक के दायरे में है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। वैन को फोरेंसिक जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ले गई है।

    यह भी पढ़ें- 70 की उम्र में 20 की दुल्हन: गाजियाबाद में सपा नेता की चौथी शादी पर बवाल; पुलिस के पास पहुंची दूसरी पत्नी