Trending

    गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी के अपार्टमेंट में लगी आग, धुएं से कई लोग बेहोश; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 02:47 AM (IST)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित खोड़ा कॉलोनी में मंगलवार रात एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग पहली मंजिल से चौथी मंजिल तक फैल गई, जिससे कई लोग धुएं क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गाजियाबाद के खोड़ा में आगजनी से कई लोगों के मरने की खबर।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के खोड़ा कॉलोनी में मंगलवार की रात करीब एक बजे एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग से इमारत में मौजूद कई लोग फंस गए। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

    जानकारी के मुताबिक खोड़ा कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक अपार्टमेंट में प्रथम तल के एक फ्लैट में आग लग गई। कुछ ही देर में आग चौथी मंजिल तक पहुंच गई। इससे इमारत में धुआं भरने की वजह से कुछ लोग बेहोश हो गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    WhatsApp Image 2026-03-04 at 02.15.24

    लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया

    हालांकि, सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आनन फानन में उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।

    fire (42)

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर, महिला की मौत