गाजियाबाद: 26 केंद्रों पर आज होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, शामिल होंगे करीब 12 हजार अभ्यर्थी
गाजियाबाद में 21 मई को 26 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर् ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 21 मई को 26 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा होगी। फाइल फोटो
HighLights
गाजियाबाद में 26 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा।
लगभग 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल।
नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा जिले में 26 केंद्रों पर 21 मई को आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगी। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ 26 सेंट्रल सुपरिटेंडेंट भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेंट्रल सुपरिटेंडेंट को परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैयार की गई निर्देशिका पुस्तिका एवं आवश्यक पत्र जारी किए गए।
परिचय पत्रों का वितरण भी पूरा करा लिया गया है। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले सुबह साढ़े सात बजे अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।