विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सात फेरों के नाम पर धोखा, HIV पॉजिटिव होने की बात छुपाकर रचाई शादी, जब पत्नी को पता लगी सच्चाई, तो पति ने दिखाई दरिंदगी

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:14 AM (IST)

इंदिरापुरम में एक युवक पर एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर शादी करने और बाद में पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है।

एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर की शादी पत्नी को पीटा और घर से निकाला ( एआई जेनरेटेड इमेज)

एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर की शादी पत्नी को पीटा और घर से निकाला ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. युवक ने एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाई।

  2. शादी के बाद पत्नी को मारपीट कर निकाला।

  3. पीड़िता ने पति समेत छह पर केस दर्ज कराया।

अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की लोनी में युवती से एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर शादी करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि बीमारी का पता लगने के बाद विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस तरह युवक युवती को फंसाया..

एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह नोएडा की एक रियल स्टेट कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करती थीं। जुलाई 2024 में एक युवक उनके ऑफिस पर प्रापर्टी खरीदने पहुंचा।

युवक ने उनसे उनका नंबर ले लिया। बाद में नए-नए प्रलोभन देकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने उनके घर जाकर स्वजन के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। अक्टूबर माह में दोनों की शादी हो गई।

आरोप है कि शादी के बाद दोनों फरीदाबाद जाकर रहने लगे। आरोप है कि उनका पति लंबे समय तक घर नहीं आता। वह खोजने जाती तो पति उनके साथ मारपीट करता। पांच से छह बार उनके साथ मारपीट की गई।

ससुराल वालों ने छुपाई सच्चाई

घर की सफाई के दौरान उन्हें पति की मेडिकल रिपोर्ट मिली। जिससे उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। उन्होंने सास, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों से इसके संबंध में बातचीत की तो सभी ने उसे डांट कर चुप कर दिया।

आरोप है कि पति की पहली पत्नी बीमारी के कारण तलाक देकर जा चुकी थी। 19 जून को पति ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपितों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अवैध असलहा फैक्ट्री मामला: शहजाद भट्टी गैंग और पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्कों की जांच के लिए रामपुर पहुंची ATS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।