गाजियाबाद सोसायटी में नशे में धुत युवकों और गार्डों के बीच मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काईपर्स सोसायटी में देर रात शराब के नशे में धुत बाहरी लोगों ने हंगामा ...और पढ़ें
-1794340844476_m.webp)
गाजियाबाद सोसायटी में नशे में धुत युवकों और गार्डों के बीच मारपीट (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
देविका स्काईपर्स सोसायटी में देर रात हंगामा।
शराबी बाहरी लोगों ने गार्डों से मारपीट की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विनित कुमार, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काईपर्स सोसायटी में मंगलवार देर रात शराब के नशे में पहुंचे कुछ बाहरी लोगों ने जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि सोसायटी के गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गार्ड से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद सोसायटी के अन्य सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सोसायटी के निवासी भी विरोध जताते हुए नीचे उतर आए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ देर तक सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- डासना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मसूरी के तीन युवक घायल