'सनातन में महिलाओं को सच्चा सम्मान', मोदीनगर में बुर्का पहन कांवड़ ला रहीं मुस्लिम महिलाओं का फूलों से स्वागत
मोदीनगर में मुस्लिम महिला कांवड़ियों अनीसा और तमन्ना का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सनातन धर्म में महिलाओं को मिलने वाले सच्चे सम्मान की स ...और पढ़ें

मोदीनगर से गुजरतीं बुर्का पहनकर कांवड़ लाती मुस्लिम महिलाएं।
HighLights
मोदीनगर में मुस्लिम महिला कांवड़ियों अनीसा, तमन्ना का स्वागत।
महिलाओं ने सनातन धर्म में सम्मान मिलने की बात कही।
अनीसा ने बच्चों के लिए महादेव से मन्नत मांगी।
संवाद सहयोगी, (मोदीनगर) गाजियाबाद। कांवड़ पहनकर हरिद्वार से कांवड़ ला रही मुस्लिम महिलाएं अनीसा और तमन्ना शुक्रवार शाम को मोदीनगर मुरादनगर से होकर गुजरीं। दोनों महिलाओं का जगह-जगह फूल बरसाकर सम्मान किया गया।
दोनों ने आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं का इस प्रकार का आदर सनातन धर्म में ही संभव है। दोनों को प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली अनीसा अपनी सहेली तमन्ना के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही हैं। शुक्रवार शाम को दोनों मोदीनगर पहुंची।
बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही महिलाओं को देखने के लिए दिल्ली मेरठ मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कांवड़ शिविरों के अलावा रास्ते में विभिन्न स्थान पर पुरूष और महिलाओं ने दोनों पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
कंधे पर भगवा अंगवस्त्र से बंधा जल और हाथों में रामदरबार का चित्र लेकर चल रही दोनों महिलाओं को देखकर लोगों ने जय श्रीराम, हर हर महादेव के नारों से उनका स्वागत किया। स्वागत और सम्मान से अभिभूत दोनों महिलाओं ने हाथ जोड़कर लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। दोनों महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी भी उनके साथ चल रहे हैं।
बच्चों को वापस पाने के लिए महादेव से मांगी मन्नत
अनीसा ने बताया कि करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के समान वे खुद भी तीन तलाक से पीड़ित हो चुकी हैं। फिलहाल बच्चों की कस्डटी को लेकर उनका अपने पति से विवाद चल रहा है। बच्चों को वापस पाने के लिए उन्होंने महादेव से मन्नत मांगी है। इसलिए वह कांवड़ ला रही हैं। वहीं तमन्ना ने बताया सनातन धर्म ने महिलाओं को जितना सम्मान मिलता है, वह कहीं भी संभव नहीं है।