Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता पर दर्ज कराया केस, सरकारी जमीन पर कब्जा करने का लगाया था आरोप

सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने केस दर्ज कराया है। कविनगर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में सांसद ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉली शर्मा ने उन्हें सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला बताया। मीडिया को बताया गया कि यह सिर्फ आरोप नहीं है बल्कि उनके पास सबूत भी हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 06 Oct 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
भाजपा सांसद अतुल गर्ग और कांग्रेस नेता डॉली शर्मा की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा पर छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

कविनगर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में सांसद ने बताया है कि चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा ने उन्हें सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला बताया।

मीडिया को बताया गया कि यह सिर्फ आरोप नहीं है बल्कि उनके पास सबूत भी हैं। न्यूज पोर्टल और समाचार पत्रों में उनकी छवि धूमिल की गई है। एक समाचार पत्र के संपादक पर भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections: कौन हैं डॉली शर्मा? गाजियाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा लोकसभा चुनाव

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने दर्ज कराई FIR, कोठी में रहकर किराया नहीं देने का लगा था आरोप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें