Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Crime: सौतेले पिता की घिनौनी हरकत, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश; मां को रोते हुए बताई वारदात

Ghaziabad Crime News गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने बेटी पर कपड़े उतारने का भी दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़ लिया।

By Vikas Verma Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 22 Sep 2024 10:26 PM (IST)
Hero Image
सौतेले पिता की घिनौनी हरकत, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उस पर कपड़े उतारने का भी दबाव बनाया। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बेटी का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़ लिया।

डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कमरे में घुसकर की छेड़खानी

मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला की दूसरी शादी भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पहली शादी से उन्हें एक बेटा व दो बेटियां हैं। पति कामगार हैं। महिला रविवार दोपहर को बेटे के साथ किसी काम से खेत पर गई थी। इस बीच बड़ी बेटी सो रही थी। जबकि छोटी बेटी कमरे में थी। इस बीच पति कमरे में आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा।

पीड़िता के साथ की छेड़खानी

उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की गई। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे पीटा। उसपर कपड़े उतारने का दबाव बनाया। पीड़िता रोने लगी। आरोपी की मिन्नतें की, लेकिन आरोपी को दया नहीं आई। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे तो उसने सारी बात बताई।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’ पर कांग्रेस का तंज, देवेंद्र यादव ने AAP प्रमुख से पूछे पांच सवालों के जवाब

मां को रोकर बताई आपबीती

इसपर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में मां व भाई भी घर पहुंचे। पीड़िता ने रोते हुए दोनों को अपनी आपबीती सुनाई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।