'आतंकी को 250 से ज्यादा अहम ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे', जासूसी और बिजनौर मामले की जांच करेगी NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कौशांबी और हापुड़ के जासूसी गिरोहों के साथ-साथ बिजनौर में मंदिर के बाहर वाहन में आग लगाने के मामले की जांच करेगी। गृह मंत् ...और पढ़ें
-1774203352454_m.webp)
जासूसी और बिजनौर मामले की एनआइए करेगी जांच। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कौशांबी और हापुड़ से पकड़े गए सामरिक और महत्वपूर्ण स्थानों की जासूसी करने वाले गिरोह और बिजनौर में मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। तीनों मामले का पर्दाफाश इसी महीने हुआ है।
देश की सुरक्षा से जुड़े तीनों मामलों की शुरुआती जांच और आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर एनआईए ने अपनी रिपोर्ट बनाकर गृह मंत्रालय भेज दी है। गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद एनआईए पुलिस से तीनों केसों की जांच अपने हाथ में ले लेगी।
ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे गए
सूत्रों के मुताबिक, कौशांबी मामले में एनआईए का जांच के बाद आंकलन है कि सीमापार बैठे आतंकी को देशभर के 250 से ज्यादा अहम ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे गए। पूरे जासूसी नेटवर्क में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल हाेने का भी अनुमान लगाया गया है।
सूत्रों का कहना है कि एनआईए ने तीनों मामले में शुरुआती जांच और खुद आरोपियों से पूछताछ के बाद पाया कि इन मामलों में सीधा पाकिस्तान हैंडलरों द्वारा निर्देश देकर फोटो, वीडियो मंगाए गए।
वीडियेा बनाकर हैंडलर को भेजा
बिजनौर में एक युवक को रुपयों का लालच देकर एक मंदिर के बाहर खड़े मालवाहक टेंपो में चार मार्च की रात आग लगवा दी गई। युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियेा बनाकर हैंडलर को भेजा। तीनों मामलों में आतंकी कनेक्शन देखते हुए गृह मंत्रालय को एनआईए ने एक रिपोर्ट भेजी है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही एनआईए यूपी पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगी।
रुपयों के लालच में सामरिक ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजे
कौशांबी थाना पुलिस ने 14 मार्च को देश के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और स्टेशन समेत अन्य स्थानों के फोटो और वीडियो आतंकियों को भेजने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान 12 लोग और गिरफ्तार किए गए।
वहीं, जांच में सामने आ रहा है कि यह जाूससी गिरोह देश के कई महत्वपूर्ण स्थानों के जीपीएस लोकेशन के साथ लिए गए फोटो और वीडियो सीमापार बैठे हैंडलर को भेज चुके हैं।
हैंडलर के कहने पर कार में लगाई आग
बिजनौर में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने एक युवक को आर्थिक तंगी दूर करने का लालच देकर एक मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगवा दी। बिजनौर मामले में पुलिस ने 12 मार्च को कितरपुर के अफगानान निवासी अबुजर शमीम राईन को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उसके मंबई के पनवेल में रहने वाले रिश्तेदार जैद ने टेलीग्राम एप के जरिए उसकी बातचीत अबू बकर नाम के एक व्यक्ति से कराई।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क: ट्रक ड्राइवरों का इस्तेमाल कर भारत में फैलाई जासूसी, गणेश ने की थी भर्ती
आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उसे एक खास समुदाय की गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए उकसाया और इसके बदले पैसे देने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने चार मार्च की रात करीब सवा 10 बजे कस्बा किरतपुर के मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़े एक मालवाहक टेंपो पर धार्मिक शब्द लिखे पाए जाने पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर हैंडलर को भेज दिया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी: दिल्ली से कर्नाटक तक DRDO केंद्रों की रेकी, 200 से अधिक वीडियो भेजे
मेट्रो स्टेशन और मंदिरों के फोटो भेजने में हापुड़ से दो गिरफ्तारी
हापुड़ के धौलाना थाने की पुलिस, एटीएस मेरठ और आइबी की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान के गैंग्स्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले दो संदिग्ध अजीम राणा और आजाद राजपूत को बीते दिनों गिरफ़्तार किया था। पुलिस को इनके पास से दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन और यहां के प्राचीन मंदिरों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।