साहिबाबाद में पुराने विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपितों की तलाश में दबिश तेज
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुराने मामूली विवाद के चलते एक युवक अयान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में देर रात पुराने मामूली विवाद को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
HighLights
साहिबाबाद में पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या।
मृतक अयान दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी में कार्यरत था।
पुलिस मामले की जांच कर रही, आरोपियों की तलाश जारी।
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में देर रात पुराने मामूली विवाद को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक अयान दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच मे जुटी है।
दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करने वाले अयान का कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। देर रात हुए विवाद के दौरान कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपितों ने अयान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक रही है।
