विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के धोखे और कंगाली ने बनाया हैवान, मां ने दो बेटों को उतारा मौत के घाट; बेटी ने भागकर बचाई जान

Updated: Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM (IST)

गाजीपुर के रजहटी गांव में एक मां ने अपने दो बेटों आर्यन और करन की लोहे की राड से हत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गाजीपुर में मां ने लोहे की राड से बेटों को मारा।

  2. पति के धोखे और आर्थिक तंगी बनी हत्या का कारण।

  3. बेटी ने मां की मंशा भांपकर घर से भागकर जान बचाई।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के गांव रजहटी में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक मां ने अपने दो बेटों को लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर मौत की नींद सुला दी। बेटी को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने गांव में भागकर जान बचाई।

बुधवार की देर शाम पूजा ने दस साल के आर्यन व 12 साल के करन का लोहे के राड से सिर कूच दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को भी मारना चाहा, लेकिन वह मां की मंशा को भांपकर घर से भाग निकली।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति अर्जुन मुंबई में रहता है। पति ने मुंबई में विधवा कविता से दूसरी शादी कर ली। इसलिए उसने घर आना कम कर दिया है। खर्चा भी नहीं देता है। महिला के लिए बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो रहा था। माना जा रहा है कि इस वजह से ही उसने बच्चों को मारने का कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी