Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश रुकी तो खेतों में बढ़ी चहलकदमी, फसलों को सुखाने में जुटे किसान

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 12:11 PM (IST)

    गोंडा में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर कम होने से किसानों को राहत मिली है। बारिश रुकने के बाद किसान खेतों में कटी फसलों को सुखाने में जुट गए हैं। कृषि वैज्ञानिक ने मौसम साफ होने की संभावना जताई है, जिससे किसानों को धान की कटाई शुरू करने की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी ने फसल नुकसान की सूचना बीमा कंपनी को देने की अपील की है ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गोंडा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है। बारिश बंद होने पर किसानों को थोड़ी राहत मिली है। किसान खेतों में कटी पड़ी फसलों को सुखाने में जुट गए हैं।

    यदि दो-तीन तक बारिश नहीं हुई तो किसान धान की कटाई शुरू करेंगे। कृषि वैज्ञानिक ने मौसम साफ होने की संभावना जताई है। जिले के 5.81 लाख किसानों ने करीब 1.71 लाख हेक्टेयर में धान व मक्के की बोआई की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सरकारी स्कूल बंद होने से बच्चों को राहत मिली। धूप निकली तो किसान खेतों में जुट गए। कोई दरवाजे पर रखी फसलों को सहेज रहा था तो कोई खेतों में। लगातार चार दिनों तक हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसलों के दाने काले पड़ गए हैं। कुछ क्षेत्रों में फसलों का जमाव शुरू हो गया है।

    पकड़ीबाजार : जिन किसानों ने बारिश से पहले धान की कटाई व मड़ाई कर ली थी, उन्हें धान 1500-1700 रुपये क्विंटल बेचना पड़ा। वहीं, सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान मोंथा का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    अब मौसम साफ होने की संभावना है। किसान धूप निकलने पर फसलों को सुखाएं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने फसल नुकसान की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर देेने की अपील की है, जिससे समय से सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सके।