विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन, 491 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

By Sunil SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:42 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। यह 50 ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. सीएम योगी ने वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

  2. गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय।

  3. 50 हेक्टेयर में 491 करोड़ की लागत से निर्माण।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारी वैसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने सबसे पहले पौधारोपण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भूमि पूजन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, वन मंत्री, अरुण सक्सेना, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 491 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस संस्थान की आधारशिला रखे जाने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई मिलेगी। गोरखपुर प्रदेश का ऐसा अनूठा जिला बन जाएगा, जहां दो विशिष्ट (यूनिक) विश्वविद्यालयों सहित कुल पांच विश्वविद्यालय संचालित होंगे। विश्वविद्यालय बनाने में 491 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात, अयोध्या जनकपुर धाम सहित दो नई ट्रेनों को मंजूरी

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं के बीच पूर्वांचल में सियासी गर्मी, गोरखपुर-बस्ती में दिग्गजों की दस्तक

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।