विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में कल 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published: Sat, 05 Sep 2026 03:27 PM (IST)

गोरखपुर में रविवार को 44 केंद्रों पर प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 19,496 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. 44 केंद्रों पर प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा रविवार को।

  2. 19,496 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे परीक्षा।

  3. नकल रोकने को सीसी कैमरे, पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले के 44 केंद्रों पर रविवार को प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए कुल 19 हजार 496 अभ्यर्थी पंजिकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। नकल और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए केंद्रों पर सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

नोडल परीक्षा अधिकारी व एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर ली गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से पहले अपने निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और परीक्षा समाप्त होने तक व्यवस्था पर नजर रखेंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर समाधान कराया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने केंद्रों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।

नकल अथवा किसी भी अनुचित गतिविधि पर सख्ती बरती जाएगी। एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा के बाद लौटने से प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रमुख केंद्रों और मार्गों पर अतिरिक्त व्यवस्था की है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की भीड़ और जाम से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से इंटरसिटी से गोरखपुर पहुंची थी महिला, स्टेशन पर शराब पिलाते CCTV में दिखा रेलकर्मी

एडीएम सिटी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मॉडल शॉप पर शराब के शौकीनों से धोखा, पानी मिलाकर बेच रहे थे ठेकेदार; केस दर्ज