Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन समय पर पूरा, अब रिजल्ट का इंतजार

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:51 PM (IST)

    गोरखपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    (Photo Source - AI Generated)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया गया। अंतिम दिन एकमात्र मूल्यांकन केंद्र राजकीय जुबिली इंटर कालेज में इंटर की 1126 कापियाें की जांच के साथ ही मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया।

    वर्ष 2026 की हाईसकूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें तीन केंद्रों पर हाईस्कूल तथा तीन केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित हो सके।

    मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों, उपनियंत्रकों, सह उपनियंत्रकों एवं अन्य कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य किया। इसके परिणामस्वरूप लगभग साढ़े आठ लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली गई।

    पीएमश्री राजकीय जुबिली इंटर कालेज स्थित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि जिले के सेंट एंड्रयूज इंटर कालेज, राष्ट्रीय इंटर कालेज व एमजी में हाईस्कूल तथा जुबिली इंटर कालेज, एमएसआइ व मारवाड़ में इंटर की कापियों का मूल्यांकन कार्य किया गया। पूरा मूल्यांकन कार्य सीसी कैमरे की निगरानी में की गई।

    जिला विद्यालय निरीक्षक डा.अमरकांत सिंह ने मूल्यांकन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व परीक्षकों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।