विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे GM ने गोरखपुर स्टेशन पर QR कोड से खरीदी बिस्किट, खाने-पीने की स्टॉलों पर देखी साफ-सफाई

Updated: Mon, 31 Aug 2026 01:40 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर स्टेशन पर साफ-सफाई, बिलिंग और ओवरचार्जिंग रोकने के निर्देश दिए, साथ ही ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित खानपान स्टॉल नंबर 11 पर बिस्किट के पैकेट को जांचते-परखते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित खानपान स्टॉल नंबर 11 पर बिस्किट के पैकेट को जांचते-परखते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर।

HighLights

  1. महाप्रबंधक ने गोरखपुर स्टेशन पर खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया

  2. पैक्ड सामग्री जांची, क्यूआर कोड से बिस्किट का भुगतान किया

  3. साफ-सफाई, बिलिंग और ओवरचार्जिंग रोकने के दिए कड़े निर्देश

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड एवं ट्रेन सेवाओं के उद्घाटन समारोह शामिल होने जाते समय पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) उदय बोरवणकर ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्लेटफार्म नंबर दो स्थित खानपान स्टॉल नंबर 11 पर सीधे पहुंच गए।

जीएम ने पैक्ड खाद्य सामग्रियों (बिस्किट व नमकीन आदि) को उठाकर देखा कि कहीं एक्सपायर तो नहीं हैं। संतुष्ट होने के बाद वेंडर से खानपान सामग्री की बिक्री के बारे में जानकारी ली। बिलिंग का भी हाल जाना।

वेंडर ने बताया कि, कैश के अलावा ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा है। महाप्रबंधक ने बिना देर किए अपने पसंद की पैंतीस रुपये की कीमत वाली बिस्किट खरीद ली। मौके पर क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। भुगतान होने के बाद उन्होंने वेंडर को कई अहम सुझाव भी दिए। साथ चल रहे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।

स्टॉलों पर रखें सफाई का ख्याल

महाप्रबंधन ने कहा कि, खानपान स्टॉलों पर साफ-सफाई का ख्याल रखें। प्रत्येक यात्रियों को खानपान का बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। देखें कि खानपान की ओवरचार्जंग न हो। समय-समय पर निरीक्षण करें। अनियमितता पर कार्रवाई भी करें। खानपान और यात्री सुविधाओं में कहीं कोई लापरवाही नहीं चलेगी।

पटरियों की पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेनों का समय पालन बेहतर करें

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक विशेष निरीक्षण ट्रेन से संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ नेपालगंज रोड के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने रेल लाइन का विंडो निरीक्षण भी किया। संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किया। उन्होंने पटरियों की पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेनों का समय पालन बेहतर करें।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में पुलिस हिरासत से फरार हुईं गोरखपुर की चेन स्नेचर, दो महिला सिपाही निलंबित

एक सितम्बर से चलेगी ट्रेन

नेपालगंज रोड स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड एवं इस खंड पर ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उद्घाटन स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। एक सितंबर से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी से नेपालगंज रोड तक नियमित ट्रेन चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी सरकार का 6.50 लाख महिलाओं को तोहफा, मुफ्त रोडवेज बस यात्रा का मिलेगा लाभ