विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पाइसजेट की मुंबई-गोरखपुर उड़ान रद: यात्रियों ने रनवे पर गुजारी रात, अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:10 AM (IST)

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG-553 को यात्रियों को विमान में बैठाने के एक घंटे बाद रद्द ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट उड़ान SG-553 रद्द होने से हंगामा।

  2. यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट रनवे पर रात बिताई, विरोध प्रदर्शन।

  3. गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग प्रतिबंध बना रद्द होने का कारण।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-553 के यात्रियों को एक नवंबर की रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले यात्रियों को विमान में बैठाया गया और करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद अचानक उड़ान रद करने की घोषणा कर दी गई। इससे नाराज यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति ऐसी हो गई कि कुछ यात्री विमान के पास जमीन पर बैठ गए, जबकि कई ने अपना बैग तकिया बनाकर रात गुजारी। इस दौरान सीआइएसएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। एयरलाइन ने दो नवंबर को अतिरिक्त उड़ान से यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे था।

यात्रियों के मुताबिक, एयरलाइन ने कई बार उड़ान का समय बदला। इसके बाद बोर्डिंग कराई गई। सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के बाद यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया। करीब एक घंटे बाद उड़ान रद होने की सूचना दी गई। एयरलाइन की ओर से इसकी वजह गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात आठ बजे के बाद लैंडिंग की अनुमति नहीं होना बताया गया। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

इस फ्लाइट में टीवी अभिनेत्री विजयलक्ष्मी मलय्या भी सवार थीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी परेशानी बताई। वीडियो में कई यात्री विमान के पास जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी में ऐसा दिन भी आएगा, जब एयरपोर्ट पर विमान के नीचे लेटना पड़ेगा। एक अन्य यात्री ने एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे यात्रियों के साथ भद्दा मजाक बताया।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर पहुंचने की जल्दी, देहरादून में ट्रेन पर टूट पड़े यात्री... खिड़कियों से घुसे, टॉयलेट में कर रहे सफर

दरअसल, गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन का वाच आवर रात नौ बजे तक निर्धारित है। एक नवंबर को इसे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली थी। स्पाइसजेट के एयरपोर्ट मैनेजर जसवंत सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दो नवंबर को अतिरिक्त व्यावसायिक उड़ान संचालित की गई। इसके माध्यम से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन और योगी आदित्यनाथ करेंगे पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।