कल चचाई राम मठ आ रहे CM योगी, भू-समाधि तक जाने का रास्ता बना पिच रोड; तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मठ चचाईराम (उरुवा) आ रहे हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हेलीपैड बनाया गया है और रास्तों को दुरुस् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मठ चचाईराम (उरुवा) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बुधवार को होगा। उनके स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हेलीपैड का अस्थाई निर्माण किया गया है, मठ तक जाने का रास्ता तैयार है और भू समाधि तक जाने का मार्ग पूरी तरह से पिच रोड बना दिया गया है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल, एडीएम सहदेव मिश्रा, क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार और एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि 16 नवंबर को महंत पंचानन पुरी का निधन हो गया था। इसके बाद 28 नवंबर को उनके उत्तराधिकारी प्रणव पुरी को चचाईराम मठ का महंत नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।