यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत; रेस्क्यू जारी
हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा गुरुवार रात लगभग 3 बजे ढह गया, जिससे मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा गुरुवार रात लगभग 3 बजे ढह गया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है।
तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास से कराया जा रहा था। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

पुलिस के अनुसार, तीनों पिलर में फंसे घायलों व मलबे में दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी मरने वाले व घायल बांदा और हमीरपुर के हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। दूसरी टीम भी पहुंचने वाली है।

स्लैब में दबकर इनकी हुई मौत
- लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष
- कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष
- सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष
- सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष
- पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष
- राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष
पिलर पर फंसे 3 व्यक्ति
- अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
- कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
- राजेश निषाद नरैनी बांदा
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन की मौत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।