हमीरपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: कांग्रेस नेता के पूर्व सभासद बेटे ने नशे में दौड़ाई, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को रौंदा
मौदहा में कांग्रेस नेता के पूर्व सभासद बेटे ने नशे में धुत होकर तेज रफ्तार कार चलाई, जिससे घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मोह ...और पढ़ें

अरशद मोहम्मद की फाइल फोटो व घटना के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी कारें व टूटी पड़ी वह कुर्सी। जागरण
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। शराब के नशे में कांग्रेस नेता के पूर्व सभासद बेटे ने 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अर्टिगा कार दौड़ाते हुए घर के बाहर कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग को रौंद डाला। इसके बाद कार असंतुलित होकर वहां खड़ी दूसरी कार से भी जा टकराई। घटना के बाद कार से एयरबैग भी खुल गए। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना से मृतक के स्वजन बेहाल हैं।
मौदहा कस्बे के रहमानियां इंटर कालेज के पास मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे रफ्तार के कहर ने लोगों की नींद उड़ा दी। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रहमानियां मार्ग पर बांदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार में तीन युवक सवार थे। गाड़ी चला रहा युवक नशे में धुत था। कार ने पहले एक आरा मशीन के बाहर रखी लकड़ियों में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे 60 वर्षीय दिव्यांग अरशद मोहम्मद उर्फ बाबू को रौंद दिया।
इसके बाद सड़क किनारे खड़ी आजम दिलशाद की ब्रेजा कार से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए। अरशद मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खड़ी कार टक्कर लगने के बाद तेजी से पीछे भागी और पोल से टकरा गई, जिससे पोल भी टूट गया। कार चालक कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है।
अरशद मोहम्मद मानसिक दिव्यांगता के शिकार थे और अक्सर रात में घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठ जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला कि चालक मोहम्मद आबिर पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी हुसैनिया थाना मौदहा शराब के नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
खबरें और भी
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अहमद हसन ने बताया कि मोहम्मद आबिर कांग्रेस नेता मोहम्मद युसूफ का बेटा है। वहीं इस संबंध में कांग्रेस नेता मोहम्मद युसुफ का कहना है कि उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है। उनका बेटा दो बार सभासद रह चुका है और मौजूदा समय में कांग्रेस व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष भी है। उसका बेटा शराब आदि का सेवन नहीं करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।