Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: जान बचाने के लिए आधा किलोमीटर तक भागे सगे भाई, हथियारों से वार करते रहे आरोपी

Hapur News हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में क्रिकेट खेल रहे दो सगे भाइयों पर कुछ आरोपितों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई आधा किलोमीटर तक सड़क पर भागते रहे। हमले में घायल भाईयों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By Kesav Tyagi Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 07 Oct 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
क्रिकेट खेल रहे दो सगे भाईयों पर आरोपितों ने हमला किया।

केशव त्यागी, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी स्थित जूनियर हाईस्कूल में क्रिकेट खेल रहे दो सगे भाईयों पर कुछ आरोपितों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए आधा किलोमीटर कर दोनों भाई सड़क पर भागते रहे।

वहीं, आरोपित पीछा कर दोनों पर हथियारों से वार करते रहे। हमले में घायल भाईयों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव बड़ौदा सिहानी के गयूर ने बताया कि छह सितंबर को उसके सगे भतीजे साहिल व सैफ गांव के कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने गांव के पास जूनियर हाई स्कूल के मैदान में गए थे। वहां वह बच्चों के साथ मैच खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के मसरूफ, मारूफ व महबूब स्कूल में पहुंच गए। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए दोनों भतीजों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भतीजे गांव की तरफ भाग निकले।

शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे युवक

इस पर आरोपितों ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। आधा किलोमीटर तक शोर मचाकर भतीजे भागते रहे। वहीं, आरोपित उनपर लाठी-डंडों व राड से वार करते रहे। हमले में साहिल सिर व सैफ हाथ में गंभीर चोट लगने से लहूलुहान कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों मदद के लिए पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और घायलावस्था में दोनों भतीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें