हापुड़: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, दो के खिलाफ POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज
पिलखुवा के सद्दीकपुरा में छह वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला ...और पढ़ें

छह साल की बच्ची से अश्लीलता। फाइल फोटो
HighLights
पिलखुवा में छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का मामला।
दो किशोरों पर दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा में छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ करने तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक किशोर उसे चाकलेट दिलाने के बहाने से छत पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
वहीं, 18 सितंबर को दूसरे आरोपित किशोर ने बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की।
दोनों कार्रवाई की मांग की
शिकायत के मुताबिक बच्ची ने 21 सितंबर की शाम को घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पिता ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के अाधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिसोदिया को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म पर कानून दरकिनार: पंचायत ने कराया समझौता, बालिग होने पर शादी और गोद भराई का फैसला
यह भी पढ़ें- करनाल में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर ट्रेन में बैठाकर आरोपी फरार
