Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़: पुलिस चौकी में घुसकर युवक ने मचाया उत्पात, शीशे-गमले तोड़े; हिरासत में आरोपी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:49 PM (IST)

    हापुड़ की दोमयी पुलिस चौकी में एक युवक ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, जिससे शीशे और गमले टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है औ ...और पढ़ें

    हापुड़ की पुलिस चौकी में युवक का हंगामा। (वीडियो ग्रैब)

    हापुड़ की पुलिस चौकी में युवक का हंगामा। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. युवक ने हापुड़ की दोमयी पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की।

    2. चौकी के शीशे और गमले तोड़े, पुलिसकर्मी अनुपस्थित थे।

    3. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ और जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। शुक्रवार देर रात दोयमी पुलिस चौकी पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवक ने गमले उठा-उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। चौकी का गेट, सीसा और बैंच आदि भी तोड़ डाले। वह पुलिस के सुनवाई नहीं करने से नाराज था।

    तोड़फोड़ के दौरान चौकी प्रभारी सहित कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस दौरान चौकी के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन वह आक्रामक युवक को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पाकर थाने से पहुंची फोर्स ने युवक को काबू किया।

    WhatsApp Image 2026-07-18 at 00.36.06

    वह नशे में बताया जा रहा है। सीसे का कांच बाजू व टांग पर लगने से युवक भी घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    युवक को रोकने की हिम्मत नहीं उठा सके लोग

    कोतवाली देहात की दोयमी पुलिस चौकी पर शुक्रवार देर सायं प्रभारी सूरजपाल क्षेत्र में गस्त पर थे। चौकी का फोर्स वीवीआइपी ड्यूटी के लिए बुलंदशहर गया है। रात में करीब साढ़े दस बजे एक युवक पुलिस चौकी पर पहुंचा।

    WhatsApp Image 2026-07-18 at 00.36.08

    उसने पहुंचते ही चौकी पर रखे हुए गमले उठा-उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। उसने चौकी प्रांगण से एक डंडा उठाया और गेट व सीसे पर पटकना आरंभ कर दिया। इस दौरान चौकी पर हंगामा हो गया और कई राहगीर वहां पर रुक गए, लेकिन वह आक्रामक युवक को राेकने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

    खबरें और भी

    तोड़फोड़ के दौरान शीशा टूटने से युवक भी घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- बिना तलाक दूसरे निकाह कर रहे पति के सामने पहुंची पहली पत्नी, हाइवोल्टेज हंगामा देखकर सब हो गए हैरान

    यह भी पढ़ें- शामली में स्कूली छात्रों को कलावा और तिलक न लगाने के आदेश पर अभिभावकों का हंगामा, नौकरी से निकाली गई शिक्षिका

     

     

    एक युवक ने पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की है। उसने शायद कोई सूखा नशा किया हुआ है। तोड़फोड़ में चौकी का दरवाजा, गेट का सीसा और गमले व बैंच आदि तोड़ डाले गए हैं। युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वह अपना नाम रिंकू बता रहा है। नशा उतरने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

    -

    पारस मलिक - थाना प्रभारी कोतवाली देहात।