Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन, पूजा-अर्चना और दावत के साथ मना जश्न

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    हरदोई के गौराडांडा गांव में लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी बकरियों 'स्वीटी' और 'मोनिका' का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अनोखे आयोजन में घर सजाया गया, रंगोल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यूपी के हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन।

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। यह सुनकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी, लेकिन टड़ियावां ब्लॉक के गांव गौराडांडा में ऐसा ही अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो प्यारी बकरियों ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन पूरे विधि-विधान और उत्सवी माहौल में मनाया। सजावट, पूजा-अर्चना और करीब 200 ग्रामीणों के लिए दावत… सब कुछ वैसा ही था, जैसा किसी बड़े पारिवारिक समारोह में होता है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो सभी आश्चर्य जताने लगे।

    शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो गई थी। घर को सजाया गया। रंगोली बनाई गई और बकरियों को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों को भोज पर आमंत्रित किया गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस अनोखे आयोजन के साक्षी बने। ग्रामीणों का कहना है कि लालाराम अपनी बकरियों को परिवार का सदस्य मानते हैं।

    यही वजह रही कि उन्होंने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह आयोजन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि पशुओं के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है। यह अनोखा जन्मदिन अब कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग इसे पशु प्रेम की मिसाल मान रहे हैं, तो कुछ इसे अनोखी सोच का प्रतीक बता रहे हैं। ग्रामीणों ने भी फोटो व वीडियो बनाकर इन पलों को कैमरों में कैद किया।

    यह भी पढ़ें- UP Encounter: बरेली में पुलिस और डकैतों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 दबोचे गए