उरई में जमीन का खूनी बंटवारा! बड़े भाई को मोरी गोली तो बेकाबू हुए पिता, हत्यारे बेटे को लाठियों से पीटकर मार डाला
उरई के रामपुरा थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता और छोटे भाई ने मिलकर आरोपी भाई को ...और पढ़ें
-1776698835717_m.webp)
जागरण संवाददाता, उरई। यूपी के उरई में महज 6 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। मंझले भाई ने बड़े भाई के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आंखों के सामने बड़े बेटे की मौत देख पिता और सबसे छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर ही आरोपित भाई को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
रामपुरा थाना क्षेत्र ग्राम मिर्जापुर जागीर गांव में सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे छह बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर मझले भाई ने बड़े भाई के सीने में तमंचा से गोली कर हत्या कर दी। यह देख फसल काट रहे पिता और सबसे छोटे भाई ने आरोपित भाई को घेर कर लाठियों से पीट कर मार डाला। रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित बाप-बेटे को हिरासत में ले लिया है। एसपी गांव पहुंच रहे हैं।
तीन दिन से चल रहा था विवाद
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार की शाम बजे के लगभग जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। शाम को जयनारायण चतुर्वेदी का बड़ा बेटा 35 वर्षीय कैलाश खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान मझला पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अल्लू खेत पर पहुंचा और कैलाश के साथ विवाद करने लगा।
तैश में आकर तमंचे से मार दी गोली
जब कैलाश ने इसका विरोध किया तो जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तैश में आकर तमंचे से कैलाश को गोली मार दी। गोली कैलाश के सीने में लगी जिससे खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।
पिता तब तक पीटता रहा जब तक मौत नहीं हो गई
घटना की सूचना के बाद छोटे बेटे 25 वर्षीय गुड्डू के साथ जयनारायण खेत पर पहुंचे तो बड़े बेटे का शव पड़ा देख वह आपा खो बैठे और दोनों पिता पुत्र ने मिलकर मौके से भाग रहे जितेंद्र उर्फ अल्लू को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिता पुत्र जितेंद्र को तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
दोनों हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने हत्या के आरोपित जय नारायण और उसके छोटे पुत्र गुड्डू को हिरासत में ले लिया।दोनों शवों का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।