Unnao में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मौत का मंजर! अचानक धू-धू कर जल उठा कंटेनर, जान बचाने को चलती गाड़ी से कूदे ड्राइवर
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। अजगैन थाना क्षेत्र के पास हुई इस घटना में चालक और परिचालक ने जान बचाने के लिए कूदकर ...और पढ़ें

कानपुर लखनऊ हाईवे पर कंटेनर में लगी आग। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। उन्नाव में कानपुर लखनऊ हाईवे पर मौत का मंजर देखने को मिला। आग से चलता हुआ कंटेनर हाईवे पर चल रहा था। जिंदगी बचाने के लिए चलते कंटेनर से चालक और परिचालक कूद पड़े।
उन्नाव जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। घटना अजगैन थाना क्षेत्र के पास सुबह करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर के इंजन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आग को बुझाते दमकल कर्मी। जागरण
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कंटेनर को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद उसने खलासी के साथ फुर्ती से वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।
घटना के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलने के करीब 25 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों को डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
आग की ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कंटेनर को भारी नुकसान हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।