विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बैंक मैनेजर अनुराग बाजपेई ने फंदा लगाकर दी जान, ग्राहक पर धोखाधड़ी का आरोप

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:31 AM (IST)

कानपुर में बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक अनुराग बाजपेई ने ग्राहक की धोखाधड़ी और शिकायत पर कार्रवाई न होने से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्राहक की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या।

  2. सुसाइड नोट में ग्राहक नितिन गौर पर धोखाधड़ी का आरोप।

  3. शिकायत पर कार्रवाई न होने से था अत्यधिक तनाव।

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्राहक की धोखाधड़ी और शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक 34 वर्षीय अनुराग बाजपेई ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से सुसाइड नोट और एसीपी बाबूपुरवा को दिया गया प्रार्थनापत्र मिला।

पत्नी को मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश और सुसाइड नोट में ग्राहक नितिन गौर की धोखाधड़ी का जिक्र है।उन्नाव निवासी अनुराग बाजपेई गोविंदनगर स्थित बंधन बैंक के गोल्ड लोन विभाग में प्रबंधक थे। वह दो साल से किदवई नगर के एम ब्लाक में शैलजा के मकान में किराये पर रह रहे थे।

परिवार में पत्नी दिव्या और तीन बच्चे वैभव, मृत्युंजय व ढाई साल की बेटी देविका हैं। पिता रामचंद्र के मुताबिक, अनुराग ने बुधवार दोपहर 2:52 से 2:56 बजे के बीच पत्नी को मोबाइल पर कई संदेश भेजे।

यह भी पढ़ें- फांसी की सजा के बाद कैदी नंबर 395 और 396 बने साहिल-मुस्कान, जेल पहुंचते ही बिलख पड़े दोनों गुनहगार

इसमें लिखा था कि ग्राहक नितिन गौर ने सबकुछ किया है और उनकी कोई गलती नहीं है। उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। बाबूपुरवा थानाप्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।